फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साइनबोर्ड टूटा, विरोध पर दुकानदार को ट्रक में डाल ले गया चालक

विज्ञापन
अलापुर थाने पर खड़ा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
अलापुर/ म्याऊं। बजरी उतारते समय पड़ोसी की दुकान पर लगा साइन बोर्ड ट्रक की चपेट में आकर टूट गया। दुकानदार ने ट्रक चालक से उसका पैसा मांगा। इस दौरान दोनों में कहासुनी होने लगी। बजरी उतारकर चालक दुकानदार को ट्रक में डालकर भाग निकला। यह देख अन्य दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस व परिजन ट्रक का पीछा करने लगे। सिविल लाइंस पुलिस ने मझिया गांव के पास ट्रक को पकड़ लिया। दुकानदार को मुक्त कराने के बाद चालक व ट्रक को पुलिस थाने ले गए। चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं निवासी मुनेश पाल ने बताया कि उसकी जगह में अंसारी बिल्डिंग मेटेरियल और लकड़ी की टाल है। इस टाल पर एक ट्रक बजरी लेकर बुधवार को आया था। बजरी उतारने के बाद पास में लगा साइन बोर्ड ट्रक की चपेट में आकर टूट गया। मुनेश पाल ने इसका विरोध किया तो चालक ने नुकसान के बदले रुपये देने को कहा।
देखतेे ही देखते ट्रक चालक उसे ट्रक में डालकर भाग निकला। उसका मोबाइल फोन छीन लिया। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन नहीं रुका। जानकारी मुनेश के परिजनों को दी। परिजनों ने चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस व परिजन ट्रक का पीछा करने लगे, लेकिन चालक ने ट्रक नहीं रोका।
विज्ञापन

जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस ने गांव मझिया के पास बैरियर लगाकर ट्रक को रोक लिया। अलापुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक आमिर पुत्र बब्बू उर्फ नईम को मय ट्रक के थाने ले गए। दुकानदार मुनेश को मुक्त कराया गया। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें