फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा सिद्ध भोलेधाम मंदिर

विज्ञापन
ककराला के गणेश पंडाल में पूजा में प्रतिभाग करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ककराला। सिद्ध भोलेधाम मंदिर पर चल रहे श्री गणेश उत्सव के तहत बुधवार शाम सायंकालीन पूजन, हनुमान चालीसा पाठ, आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान विघ्नविनाशक गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

शुभारंभ भगवान श्रीगणेश को विधिवत भोग अर्पित कर किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। आरती के दौरान सिद्ध भोलेधाम मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा।
भक्तों ने गणपति महाराज से नगर एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजक मंडल में व्योम शर्मा, निशांत शर्मा, अभिषेक सागर, रितिक सक्सेना, अरुण कश्यप, लोकेश सागर, हिमांशु शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें