फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन जब्त करने पर भिड़ गए दुकानदार

Sat, 26 Dec 2015 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों से बोलें, फैक्ट्री बंद कराओं हमें क्यों परेशान करते हो
विज्ञापन


नगर पालिका ने पॉलीथिन जब्त करने को चलाया था अभियान, विरोध पर लिया बैकफुट   
 

नगर पालिका ईओ के निर्देश पर सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार एवं अवधेश कुमार, सफाई नायक महेंद्र के साथ ही करीब 10 पालिकाकर्मी नेहरू चौक से गोपी चौक एवं नगर पालिका से नेहरू चौक तक अभियान चलाया। इस मौके पर पालिकाकर्मियों ने दुकानदारों से पॉलीथिन जब्त करना शुरू कर दी। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि फैक्ट्री बंद करवाओ। दुकानदारों को क्यों परेशान कर रहे हो। पालिका कर्मियों के कहने के बावजूद  कई दुकानदारों ने पॉलीथिन नहीं दी। फिर भी 30 किलो के करीब पॉलीथिन जब्त करके गड्ढे में दबा दिया गया। नगर पालिका परिषद के   ईओ ललतेश सक्सेना ने बताया कि शासन के आदेश पर पॉलीथिन का स्टॉक जब्त करने के लिए अभियान चलाया है। हमने शहर के बड़े पॉलीथिन सप्लायरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। दुकानदारों को निर्देश है कि पॉलीथिन का प्रयोग न करें। वरना चालान करके जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड मेंबर और सफाई मजदूर संघ देगा साथ
बदायूं। पॉलीथिन के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के पक्ष में वार्ड मेंबर और सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने सहयोग करने का भरोसा दिया। शकुंतला राठौर, शहराब हुसैन एवं जीनत अबरार ने संयुक्त रूप से कहा कि अपने वार्डों में पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं सफाई मजदूर संघ के जिला महामंत्री  रमेश डी लाल, नगर महामंत्री लव कुमार ने कहा कि संघ की ओर से पॉलिका के इस अभियान में पूरा साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें