फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुजरिया थाने का थानाध्यक्ष ने भाकियू जिलाध्यक्ष को कराया निरीक्षण, सीओ बिल्सी को सौंपी जांच

Thu, 26 Feb 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थानाध्यक्ष ज्योति सिंह ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर को थाने का निरीक्षण कराया। इसका एक वीडियो वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों ने इस मामले में सीओ बिल्सी सुनील कुमार को जांच सौंपी है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच सीओ को सौंप दी है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि यह नियम के खिलाफ है कोई भी थाने की जानकारी नहीं ले सकता, निरीक्षण करना तो बड़ी बात है।

निरीक्षण करते वक्त भाकियू नेता को महिला हेल्प डेस्क, जीडी,बेरक, टिन शेड सहित अन्य जानकारियां थानाध्यक्ष ज्योति सिंह भाकियू नेता को दे रही हैं। जो पुलिस नियम के खिलाफ है। पूछने पर ज्योति सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी भाकियू नेता को नहीं दी गई। औपचारिक रूप से थाने पर शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों के बारे में सुविधाओं की जानकारी साझा की गई है। बहरहाल यह तो सीओ की जांच से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें