फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, भक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
कुंवरगांव में शिवलिंग पर जल चढ़ाते कांवड़िया। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िये पैदल बिरुआबाड़ी मंदिर पहुंचे। भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके अलावा, हरप्रसाद मंदिर, गौरी शंकर सहित सभी शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। सुबह से ही जिले भर के शिवालयों पर शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसरों में शिवभक्तों ने भंडारे आयोजित किए। जल चढ़ाने के बाद कांवड़ियों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


बिरुआबाड़ी मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयकारे के बीच कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने कतार लगवाकर शिव भक्तों को जलाभिषेक कराया। कछला गंगा घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िये पैदल बिरुआबाड़ी मंदिर पहुंचे। कुछ कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की। महिला और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी। एक-एक कर जलाभिषेक को भेजा गया।

शहर में दोपहर तक वाहनों की नो एंट्री
भीड़ को देखते हुए मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर दोपहर तक रोक लगा दी गई। वाहनों को पटेल चौक पर ही रोक दिया गया। पूजा-अर्चन करने के बाद महिलाओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले में खरीदारी की। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रशासन के लोग भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस के सहयोग में लगे रहे।
विज्ञापन



-
डीजे की शहर में रही धूम
- डीजे के साथ सैकड़ों कांवड़िये सोमवार को कछला गंगा घाट से जल लेकर लौटे। शहर में जैसे ही डीजे आने की भनक लगी तो सैकड़ों की तादाद में लोग देखने पहुंच गए। डीजे लालपुल से कलक्ट्रेट होते हुए दातागंज तिराहे से नवादा होते हुए बरेली की ओर चला गया। इस दौरान शहर जाम के झाम से जूझ गया। पुलिस के डीजे को पास कराने में पसीना बहाना पड़ा।
-
भगवान शिव को चढ़ाया बेलपत्र, पुष्प और धतूरा

फोटो - 13
कुंवरगांव। मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों में शिव भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। ब्रह्मदेव मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, ग्राम देवता मंदिर में शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शहद, फल और प्रसाद अर्पित कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। दिनभर शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जलाभिषेक करती रही। सड़कों से लेकर शिवालयों तक भोलेनाथ के जयघोष गूंजते रहे। शिव भक्तों ने परिक्रमा कर शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। कांवड़ियों ने बैकुंठी, खड़े श्री और डाक कांवड़ के जरिए लाए गंगाजल से शिवालयों में जलाभिषेक किया। संवाद


भोलेनाथ मंदिर पर शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
वजीरगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध भोलनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। क्षेत्र से हजारों लोगों की तादाद में शिव भक्त पहुंचे। लंबी कतार में लगकर लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में वजीरगंज के श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। संवाद

कुंवरगांव में शिवलिंग पर जल चढ़ाते कांवड़िया। संवाद

कुंवरगांव में शिवलिंग पर जल चढ़ाते कांवड़िया। संवाद

कुंवरगांव में शिवलिंग पर जल चढ़ाते कांवड़िया। संवाद

कुंवरगांव में शिवलिंग पर जल चढ़ाते कांवड़िया। संवाद

कुंवरगांव में शिवलिंग पर जल चढ़ाते कांवड़िया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें