फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोटावेटर से किसान को काटकर मारने वाला दूसरा हत्यारोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में उसहैत थाने में खडा़ हत्यारोपी शुभम। स्रोत -पुलिस
विज्ञापन
उसहैत। रोटावेटर से काटकर किसान की हत्या करने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चेतराम नगला टिकाई खाम निवासी किसान ज्ञान सिंह (20) पुत्र राजवीर की रोटावेटर से काटकर दो लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव टिकाई पुख्ता निवासी ज्ञान सिंह को शुक्रवार की सुबह गांव का भगवान सिंह व शुभम तोमर सुबह नौ बजे खेत की जुताई के बहाने बुलाकर ले गए। दोनों ने उसकी रोटावेटर से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को दूसरे आरोपी शुभम को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें