फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डनलप से गिरकर घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी देते ​शिवकुमार के परिजन। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव कुनार निवासी शिवकुमार (28) पुत्र वीरपाल 11 नवंबर की शाम के समय डनलप से गिरकर घायल हो गए थे। बुधवार की रात इलाज के दौरान सेफई में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


चाचा वेदप्रकाश ने बताया कि खेत पर डनलप में पुआल भरते समय वह सिर के बल जमीन पर मंगलवार को गिर गया था। वह खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण किया करते थे। उन्होंने बताया कि डनलप पर उसकी पत्नी अंजू पुआल फेंक रहीं थी और वह उसके ऊपर लगा रहे थे कि अचानक हादसा हो गया।
गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर सेफई रेफर किया गया। बुधवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेजकर कार्रवाई की है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें