फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूसरे दिन भी गंगा में तलाश रही जारी नहीं लगा युवक का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने के बाद गंगा स्नान करते समय डूबे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा है। गोताखोर दूसरे दिन भी उसकी तलाश करते रहे।
विज्ञापन



एटा जिला व कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमसिमपुर के रहने वाले सनी (16) पुत्र गंगा सिंह समेत करीब 12 लोग गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने कछला गंगा घाट पर शनिवार को आए थे। शाम करीब चार बजे मूर्ति के विसर्जन के बाद सभी लोग गंगा स्नान करने लगे।
सनी (16) पुत्र गंगा सिंह, अर्जुन सिंह ( 21) पुत्र गंगा सिंह व साहिल (19) पुत्र विनोद गहरे पानी में चले गए। इसी दौरान तीनों डूबने लगे। साथियों ने शोर मचाया तो गोताखोर गंगा में कूद गए। प्रयास के बाद अर्जुन व साहिल को बचा लिया गया, लेकिन सनी पानी के बहाव में लापता हो गया। युवक की दूसरे दिन भी तलाश जारी रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं सका है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें