फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशामुक्ति को साधु-संतों  संग लोगों ने की पदयात्रा

Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
नशामुक्ति को साधु-संतों  संग लोगों ने की पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सात गांव की पदयात्रा में गूंजे नशा मुक्ति के जयकारे
विज्ञापन

 नशा मुक्ति के खिलाफ अलख जगाने के लिए बुर्रा फरीदपुर समेत सात गांव के लोगों की पदयात्रा में सोचो समझो बचो नशे से, जीवन जियो बड़े मजे से के जयकारों की गूंज सुनाई दी। पदयात्रा में महिलाओं समेत बच्चों ने भी साधु-सतों का साथ दिया। रास्ते में साधु-संतों का स्वागत भी किया गया।
नशा मुक्ति अभियान को समर्पित पदयात्रा रविवार सुबह में बुर्रा फरीदपुर के मौनी बाबा के आश्रम से शुरू हुई। मौनी बाबा के अनुयाइयों ने पदयात्रा शुरू होने पर उनकी परिक्रमा की। पदयात्रा इलाके के गांव बुर्राफरीदपुर से होकर अहीरवारा, बेनीनगला, फतेहपुर, पतौरा, अढौली होकर मौनी बाबा के आश्रम पर विसर्जित हुई। रास्ते में ग्रामीणों ने पदयात्रा में शामिल साधु-संतों समेत उनके अनुयाइयों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक मंडल में शामिल राजेंद्र सिंह यदुवंशी ने बताया कि पदयात्रा का मकसद इलाके के लोगों को नशा से होने वाले शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान से अवगत कराने के साथ उन्हें जागरुक करना है। पदयात्रा के विसर्जन पर मौनी बाबा के अनुयाइयों ने भंडारा भी कराया। पदयात्रा में सरयूदास, सूरदास, मंगलदास, विश्राम दास, शिवराम दास, गंगादास, रंधावा सिंह, अतरसिंह यादव, अजयपाल शास्त्री, रामरहीस, हरद्वारी लाल, झब्बू सिंह, शैलेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, बृजेश शर्मा, रामवीर सिंह, विवेक यादव, गिरीश कुमार और संजय माहेश्वरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें