शहर में डिवाइडर लाइट का उद्घाटन करती चेयरमैन फात्मा रजा। स्रोत- स्वयं
- फोटो : सांकेतिक
बदायूं। नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने नववर्ष के अवसर पर शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए लावेला चौराहे से महाराणा प्रताप चौक (कचहरी मार्ग) तक डिवाइडर पर एलईडी लाइट और पोल पर तिरंगा लाइट लगवाईं हैं। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने शनिवार रात इसका उद्घाटन किया।
वर्षों से रात के समय अंधेरे के कारण राहगीरों को हो रही परेशानियों को देखते हुए यह कार्य कराया गया, जिससे अब आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है। इस जनहित कार्य की पहल पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के सुझाव पर की गई। शनिवार रात जैसे ही डिवाइडर पर लगी एलईडी और तिरंगा लाइटें जलीं लावेला चौराहा से कचहरी मार्ग प्रकाश से नहा उठा।
फात्मा रजा ने बताया कि पालिका ने लावेला चौराहे से कचहरी मार्ग तक कुल 30 ऑक्टाबोनल सिंगल आर्म पोल लगाए गए हैं। प्रत्येक पोल पर डिवाइडर लाइट के साथ तिरंगा लाइट भी लगाई गई है। इस पूरे कार्य पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आई है। इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा, अनवर खां, नवैद खां, रवि, श्याम पाल सिंह, मोतशाम सिद्दीकी, मोहम्मद मियां, उमा शंकर, हारून गौस, मुकेश साहू, अबरार अहमद, मनोज कश्यप उपस्थित रहे।