फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत

Sun, 26 Nov 2017 12:19 AM IST
वजीरगंज।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम बनकोटा में शुक्रवार रात एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बनकोटा में शुक्रवार की रात अब्दुल अजीज अपने घर में सो रहे थे। उनकी पत्नी नूरबानो (55) दूसरे कमरे में सो रही थीं। रात लगभग दो बजे अचानक कमरे की कच्ची छत भरभराकर गिर पड़ी। इसके मलबे में नूरबानो दब गई। छत गिरने से जोरदार आवाज हुई तो अब्दुल अजीज जाग गए। वह भागकर बाहर गए और पड़ोसियों को जगाकर मदद की गुहार की। पड़ोसियों ने मिलकर जब तक मलबा हटाया, नूरबानो की मौत हो चुकी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने पुलिस व तहसील प्रशासन को जानकारी दी पर कोई नहीं पहुंचा। शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर दफना दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें