फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज डिपो को नौ महिला परिचालक और मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम को नौ महिला परिचालक और मिल गईं हैं। सभी परिचालकों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। ये सभी आज से कार्यभार संभाल लेंगी। इन्हें मिलाकर कुल 41 महिला परिचालक रोडवेज बसों में टिकट काटती नजर आएंगी।
विज्ञापन




परिवहन निगम में वर्ष 2024 में महिला परिचालकों की भर्ती की गई थी। तब जिले को 24 महिला परिचालक मिली थीं। इनमें एक ने नौकरी छोड़ दी थी। वहीं, बेहतर काम को देखते हुए निगम ने महिला परिचालकों की संख्या बढ़ाने के लिए फिर से संविदा पर भर्ती शुरू की। इसके बाद जिले को 18 नई महिला परिचालक मिलीं, जो ट्रेनिंग कर रहीं थीं। पिछले रविवार को नौ महिला परिचालकों ने ट्रेनिंग पूरी कर ड्यूटी शुरू कर दी थी। सोमवार को नई नौ महिला परिचालक भी ड्यूटी करती रोडवेज बसों में नजर आएंगी। नई महिला परिचालक भी स्थानीय मार्गों पर ही ड्यूटी देंगी। रात के समय इनसे ड्यूटी नहीं ली जाएगी।
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि अब तक जो महिला परिचालक काम कर रहीं हैं, उनका लोकल मार्गों पर लोड फैक्टर पुरुषों के मुकाबले बेहतर है। जिले काे 18 महिला परिचालक मिल गईं हैं। सभी का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। आज से सभी महिला परिचालक ड्यूटी ज्वाइन कर ड्यूटी करेंगी। अब इनकी कुल संख्या 41 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें