फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विकास के वादों की पोल खोल रही सड़क

विज्ञापन
शिवपुरम से कचहरी रोड को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के बराबर शिवपुरम मोहल्ला समेत कई मोहल्लों, विधायक के आवास होते हुए लालपुर तक जाने वाली करीब एक किमी लंबी सड़क का 25 साल बाद भी बुरा हाल है। ऐसे में यहां से गुजरने वाहन चालकों और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


आंबेडकर पार्क के सामने से शिवपुरम मोहल्ला होते हुए गुजरी सड़क में करीब एक हजार से अधिक गहरे गड्ढे हैं। शिवपुरम की मोड़ पर नाला भी है। नाले पर पटिया डाली गई थी, वह भी पूरी तरह से टूट चुकी हैं। ऐसे में कई बार वाहन फंसकर पलट जाते हैं। शनिवार को सुबह रामप्रकाश ठेला लेकर जा रहा था कि अचानक पहिया गड्ढे में चला गया और ठेला पलट गया। उसका काफी नुकसान हुआ। इस दौरान दो बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो गए।
बाइक सवार अजीत ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़क को सालों से ऐसा ही देखते आ रहे हैं। आज तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। इस ओर न तो किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान दिया है और न ही नगर पालिका ने मुड़कर देखा है।
विज्ञापन




जल्द कराया जाएगा सड़क का निर्माण
सड़क का प्रस्ताव नगर पालिका को दिया गया है। वहां की कार्ययोजना में शामिल होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
- महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक



शिवपुरम वाली सड़क को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। प्रमुख सड़क है, इससे काफी लोगों का आना-जाना रहता है। जल्द ही टेंडर कराकर सड़क का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेश सिंह पाल, नगर मजिस्ट्रेट

शिवपुरम से कचहरी रोड को जाने वाली टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें