फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से लगी उपलों में आग, बुझाने में दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से पास में रखे उपलों के ढेर में आग गई। इस दौरान पास में बंधे पशुओं को बचाने की कोशिश में दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन

गांव नौसाना में शनिवार की शाम गांव के उत्तर दिशा में लगे ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से उपलों के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। पास में बंधे पशुओं को बचाने के प्रयास में कैलाश और वीरपाल मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले जाया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इधर, आग की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ट्रांसफाॅर्मर में आया फॉल्ट, डेढ़ घंटा बाधित रही बिजली
बदायूं। शहर के पनबड़िया उपकेंद्र के ट्रांसफाॅर्मर में शाम 7:30 बजे फाॅल्ट आ गया। इस वजह से लावेला चौक, लोटनपुरा, जोगीपुरा, गांधीग्राउंड सहित अन्य जगहों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 9 बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई। एसडीओ सुमित कुमार साहू ने बताया कि फाॅल्ट की वजह से परेशानी हुई है। इसे ठीक करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें