कादरचौक। एक साल पहले बनी गांव कटिन्ना से रमजानपुर तक की पांच किलोमीटर की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह गड्ढों में जलभराव हो गया है। इस मार्ग पर आवागमन बेहद दुष्कर हो गया है।
इस सड़क से जुड़े तमाम गांवों के लोग ब्लाॅक मुख्यालय और थाने जाते हैं। उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फस्सू नगला गांव के पास तो यह सड़क लगभग गायब ही हो गई है। गड्ढे में पानी भर गया है। कटिन्ना के पास सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क किनारे के खेत ऊंचे हैं। सड़क निर्माण कराते समय पीडब्ल्यूडी ने इसे ऊंचा करके नहीं बनाया। इससे खेतों में जब सिंचाई होती है तो उसका पानी सड़क पर आ जाता है। खराब सड़क हाने के कारण न तो इस मार्ग से कोई एंबुलेंस निकल पाती है और न ही थाने की गाड़ी। आकस्मिक घटनाओं पर सरकारी सुरक्षा और सुविधा के लिए इस रोड के ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित बने हुए हैं।
वर्जन-
सड़क का निर्माण पहले के जेई ने करवाया था। सड़क की हालात वास्तव में बेहद खराब है। इसके लिए अब अगले वर्ष ही प्रस्ताव बनाकर भेजा जा सकता है। - फिराउद्दीन, अवर अभियंता निर्माण खंड,पीडब्ल्यूडी।
रमजानपुर के मुजादिल ने बताया कि सड़क बनाने समय उसे खेतों से नीचे बनाया गया। इसलिए उस पर पानी भर जाता है। इसे विभाग ने कैसे मंजूरी दे दी। इससे सड़क से जुड़ी सभी ग्रामीण अब परेशानी झेल रहे हैं।
रमजानपुर के ईसार का कहना है कि एक वर्ष में सड़क गड्ढे और तालाब में तब्दील हो गई। सड़क निर्माण में सरकार का लाखों रुपया पीडब्ल्यूडी ने बर्बाद कर दिया। सड़क निर्माण कराने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
कटिन्ना के ग्रामीण तेज सिंह का कहना है कि सड़क खराब होने की वजह से कटिन्ना गांव से आवागमन करने वालों को पसेई व सरकी होकर फेर लगाना पड़ता है। करीब 10 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
कटिन्ना के जसपाल ने कहा कि खराब सड़क होने के कारण पुलिस रात्रि गश्त पर नहीं आती है। किसी की तबीयत खराब हो जाए तो एंबुलेंस का इस सड़क से निकलना मुश्किल होता है। सड़क खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतें हैं।
कादरचौक क्षेत्र फस्सू नगला के पास तालाब में तब्दील सड़क। संवाद
कादरचौक क्षेत्र फस्सू नगला के पास तालाब में तब्दील सड़क। संवाद
कादरचौक क्षेत्र फस्सू नगला के पास तालाब में तब्दील सड़क। संवाद
कादरचौक क्षेत्र फस्सू नगला के पास तालाब में तब्दील सड़क। संवाद