फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं से दातागंज तक 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा रोड

विज्ञापन
राज किशोर, सराफ
विज्ञापन
बदायूं/दातागंज। बदायूं से दातागंज को जाने वाला 27 किलोमीटर का रोड 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे बदायूं से दातागंज होकर बरेली, शाहजहांपुर जाने वालों लोगों को राहत मिलेगी। अभी सड़क पर जगह- जगह गड्ढे हैं। यह काम करीब 86 करोड़ की से होना है। इससे पहले दातागंज से शाहजहांपुर के पुवायां तक करीब 28 किलोमीटर मार्ग चौड़ीकरण को भी मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

बदायूं से तहसील मुख्यालय दातागंज को जाने वाला रोड अभी सात मीटर चौड़ा है। ऐसे में एक साथ दो बड़े वाहनों को एक साथ निकलने में परेशानी होती है। यह मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए लोगों ने दातागंज से भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह से मांग की थी। उन्होंने इस संबंध में अफसरों से बात की थी। अब इस मार्ग को चौड़ा करने की अनुमति मिली है। रोड को 10 मीटर चौड़ा करने में पर करीब 86 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसको लेकर लोकनिर्माण विभाग की ओर से अब टेंडर प्रक्रिया करने की तैयारी चल रही है।

जाम से मिलेगी राहत
अभी तक इस सड़क की चौड़ाई कम होने के चलते राहगीरों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है। सुबह से शाम तक जाम रहता है। इस मार्ग पर हर दिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में लोगों को आवागमन में दिक्कतें होने के साथ समय भी बर्बाद करना पड़ता है। अब सड़क बन जाने से यह समस्या काफी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बाेले व्यापारी, बढ़ेगा कारोबार
- सड़क के चौड़ीकरण से व्यापार को काफी फायदा मिलेगा। अभी सड़क यातायात के दबाव के अनुसार उतनी चौड़ी नहीं है, जो आज के समय की जरूरत है। - सुबोध गुप्ता, भट्टा व्यवसायी

- दातागंज से बदायूं जाने वाला मार्ग चौड़ा हो जाएगा तो काफी राहत मिले। इससे समय की बचत होगी। साथ ही हादसों में कमी आएगी। - पल्लव गुप्ता, मेडिकल स्टोर मालिक
-
- सड़क अगर चौड़ी होती है तो व्यापार बेहतर होगा। सड़क सात मीटर चौड़ी होने की वजह से कई बार रास्ते में जाम लगता है। उससे घंटों जूझना पड़ता है। -विनोद अग्रवाल, सराफ

-यातायात सुगम होगा तो व्यापार की उन्नति होगी। इसके चौड़े हो जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही जहां पर रोड खराब है, वह भी सही हो जाएगा। - राज किशोर, सराफ





बदायूं-दातागंज रोड चौड़ीकरण की मंजूरी मिल गई है। धनराशि भी स्वीकृत हो गई हैं, जल्द ही इसको बनाने का काम किया जाएगा। - नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

राज किशोर, सराफ

राज किशोर, सराफ

राज किशोर, सराफ

राज किशोर, सराफ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें