डीएम-एसएसपी ने सभी को दिलाई शपथ
जिले के सरकारी कार्यालयों में सद्भावना दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट, विकास भवन और एसएसपी कार्याल्य परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ ली।
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी एवं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने अधिकारियों, कर्मचारियों को जातिए संप्रदाय, क्षेत्रवाद, धर्म एवं भाषा का भेदभाव किए बिना भारतीयों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएं जाएं, लोग इसका अनुशरण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला राजस्व अधिकारी रण विजय सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक रविंद्र नाथ सिंह यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मल शर्मा सहित विकास भवन और कलक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एसएसपी सुनील सक्सेना ने सभी कर्मियों को सद्भावना के साथ काम करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मी, अधिकारी को बगैर भेदभाव के धर्म-जाति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। इस मौके पर एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ उझानी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।