फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाला निर्माण शुरू होने तक चलेगा क्रमिक अनशन

विज्ञापन
उझानी में कांग्रेस नेताओं से ज्ञापन लेते नायब तहसीलदार। संवाद
विज्ञापन
उझानी। नरऊ में चले रहे क्रमिक अनशन के 51वें दिन सोमवार दोपहर नायब तहसीलदार अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अनशनकारियों समेत कांग्रेस के नेताओं से वार्ता की। उनके समझाने पर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाकर प्रदर्शन करने का निर्णय वापस ले लिया। कहा कि नाला निर्माण शुरू होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के गांव नरऊ के तालाब में पालिका के नाले का पानी रोकने के लिए क्रमिक अनशन चल रहा है। सोमवार दोपहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोआर्डिनेटर अदनान और पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने अनशनस्थल पर ही ग्रामीणों की दिक्कतों को लेकर विचार- विमर्श किया। इसी दौरान अनशनस्थल पर पहुंचे नायब तहसील अमित कुमार ने अनशनकारियों और कांग्रेस नेताओं से वार्ता की। अनशनकारियों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत छतुइया फाटक के पास हाईवे पर आंदोलन करना था, लेकिन नायब तहसीलदार ने समझाने पर उन्होंने हाईवे जाकर आंदोलन स्थगित कर दिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि नायब तहसीलदार ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। फिर भी वह नाला निर्माण शुरू होने तक क्रमिक अनशन पर रहेंगे। अनशनकारियों में मुजाहिद रजा, रफत, लोकेश गौड़, सोनपाल, नैपाल सोलंकी, तेजेंद्रपाल, राजेश और रामकुमार आदि मौजूद थे।


23 करोड़ रुपये से डायवर्ट होगा नाला
- अनशनकारियों से वार्ता के दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि नया नाला कस्बे में कश्यप पुलिया से होकर बुटला तक बनेगा। बुटला में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इसके बाद नाले का पानी भैंसोर नदी में गिरेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 23 करोड़ रुपय खर्च होंगे। कार्य जल्द शुरू कराने के लिए जल निगम के अफसरों से बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें