फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विद्युत मीटर से नल में उतरे करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
जीतू शर्मा फाइल फोटो।
विज्ञापन
दातागंज। हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव बक्सेना में रविवार रात विद्युत मीटर के तार से नल में उतरे करंट से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उनके पिता और पत्नी झुलस गई। सोमवार को पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव बक्सेना निवासी जीतू शर्मा (25) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। वह रविवार रात करीब नौ बजे घर में लगे नल से पानी भरने गए थे। इसी बीच नल के पास खड़ी दीवार पर लगे विद्युत मीटर का करंट सीलन की वजह से नल में उतर आया। इससे वह नल में उतरे करंट से चिपक गए। जीतू की चीख सुनकर उनके पिता दुर्गपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे जीतू को पकड़ लिया। इससे उन्हें भी करंट का तेज झटका लगा। इससे वह जमीन पर गिर गए।
तभी जीतू की पत्नी क्रांति मौके पर पहुंची। उन्होंने भी जीतू को पकड़ा। इससे उन्हें भी करंट का झटका लगा। इसके कुछ देर बाद जीतू शर्मा जमीन पर अचेत होकर गिर गए। घर में मची चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन तीनों को दातागंज सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देख तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन तीनों को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने जीतू को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी व पिता को उपचार के बाद घर भेज दिया। युवक की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। एसओ देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक की करंट से मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें