फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पानी-पानी हो गया पूरा शहर

Sun, 02 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
बार‌िश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- सरकारी परिसर समेत दर्जनों सड़के बन गई तालाब
विज्ञापन

रविवार को बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। करीब दो घंटे की बारिश के दौरान तमाम दुकानों और घरों में पानी भर गया। नाले-नालियां चोक होने की वजह से शहर के कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। गांधी ग्राउंड भी पूरी तरह पानी से लबालब हो गया। बी मार्ट वाली रोड पर दो से तीन फुट तक जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पानी निकासी के इंतजाम नहीं होने से देर रात तक पानी भरा हुआ था। इससे नगर पालिका की नाला सफाई अभियान की सच्चाई सामने आ गई। 
शहर में पनवाड़ी मोहल्ले वाला नाला चोक होने की वजह से बाबूराम मार्केट, सकरी क्लीनिक के सामने वाली रोड पर घुटनों तक पानी भरा रहा। इसके अलावा प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, इस्लामियां इंटर कालेज के पास, सम्राट अशोक नगर, शिवपुरम, महाराज नगर, वनविभाग रोड, टिकटगंज, साई मंदिर खेड़े नवादा, बदायूं क्लब के पास, विवेक विहार कालोनी, नेकपुर नई बस्ती, डीके वाली गली, आदर्शनगर में भी जलभराव की समस्या बनी रही। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जरा सी बारिश ने गलियों में निकलना दूभर हो गया।
विज्ञापन

             
जोगीपुरा वाला रोड तालाब बना                  
लावेला से गांधी ग्राउंड शिव मंदिर को जाना वाला रोड बारिश में पूरी तरह से तालाब में बन गया। इस रोड पर आने वाले लोगों को घुटनों तक पानी से होकर निकलना पड़ा। इसके अलावा इस रोड से सटे इलाकों में रहने वालों को काफी दिक्कत हुई। शहर का सराफा बाजार, मुख्य मार्केट और छह सड़का को भी लोग इसी सड़क से होकर जाते हैं, उनको भी पानी से होकर गुजरना पड़ा। रिक्शे, टेंपो और अन्य दोपहिया वाहनों से निकलने वाले लोगों को भी बेहद दिक्कत हुई। 
 
रविवार को आवास विकास अलापुर रोड स्थिति बिजली का विभाग का दफ्तर है, जो बारिश में तालाब बना दिखा। वहां दफ्तर में जलभराव होने की वजह से पैर रखने तक जगह नही है। यहां पानी का निकास न होने की वजह से नाला ओवरफ्लो हो जाता है। इससे जलभराव हो जाता है। 

बदायूं क्लब में प्राइवेट बस स्टैंड की ओर से जाने वाला नाला चोक होने की वजह से पानी भर गया। बदायूं क्लब में घुटनों तक पानी शाम तक भरा रहा। इसके बाद नगर पालिका ने इसकी सुध नही ली। 
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड परिसर में जलभराव होने की वजह से आवागमन बाधित रहा। आने-जाने वाले यात्रियों का काफी दिक्कतें हुई। रोड परिसर में बस पर चढ़ने-उतरने पर यात्रियों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ा। वहां पानी का निकास न होने की वजह से पानी कई दिनों तक भरा रहता है। इससे लोगों को बेहद परेशानी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें