फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककोड़ा मेला स्थल पर टेंट लगाने की प्रक्रिया हुई शुरू

विज्ञापन
ककोड़ा मेला में दिवाली मनाते गायत्री परिवार के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रुहेलखंड के सुप्रसिद्ध ककोड़ा मेला के लिए तैयारियां जारी हैं। टेंट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाल सिटी की बाउंड्री बनाने का कार्य भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

सबसे पहले कोतवाली परिसर की बाउंड्री कर तंबू लगाए जाएंगे। ताकि पुलिस बल वहां रुक सके। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। तैराकों के साथ मल्लाहों और पीएसी की बटालियन की भी व्यवस्था की गई है। मेला के मेन गेट पर लगने वाले बड़े झूले भी आ चुके हैं। जो लोग यहां पहुंच रहे हैं वे गंगा में डुबकी लगाकर प्रसाद चढ़ा रहे हैं।
इसके अलावा अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से ककोड़ा मेला में गंगा तट पर दीपावली भक्ति भाव से मनाई गई। इस दौरान गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप और दीप आरती की गई।
विज्ञापन

स्काउट संस्था के पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि गो, गंगा, गायत्री और गीता, ये भारत की सनातन संस्कृति की चार आधारशिला हैं। समेकित शिक्षा के शिक्षक सुरेश मिश्रा ने कहा कि दीपावली जीवन में नई ऊर्जा, आशा और समृद्धि का संदेश देता है। इस मौके पर हेमंत शर्मा, विजय, सौरभ, दिनेश बाबू, झांझन सिंह, देव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें