फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जैनियों ने मनाया महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर दिधौनी स्थित पद्मांचल जैन मंदिर पर मंगलवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

यहां सर्वप्रथम भगवान जिनेंद्र का मंगल जलाभिषेक कर भक्तों ने निर्वाण लड्डू समर्पित किया। 24 तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाकर भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया।
दिगंबर जैन महासमिति के मंडलाध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया की भगवान महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो का रहा है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपने अंदर दया व करुणा का भाव रखना चाहिए। साथ ही तीर्थंकर महावीर के आदर्शों पर चलना होगा। तभी जैन कुल में जन्म सार्थक होगा।
विज्ञापन

भगवान महावीर ने बिहार के पावापुरी (राजगीर) में कार्तिक कृष्ण अमावस्या को निर्वाण (मोक्ष) प्राप्त किया। पावापुरी में एक जल मंदिर स्थित है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यही वह स्थान है। जहां से महावीर स्वामी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इस मौके पर ज्योति जैन, शालिनी जैन, मोना जैन, स्वीटी जैन, बबिता जैन मौजूद रहे। इधर, मोहल्ला दो जैन मंदिर में भी समस्त सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें