फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दानपात्र के पुजारी ने तोड़े ताले, ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षण से बात करते ग्रामीणों के साथ मंदिर के पुजारी। संवाद
विज्ञापन
उघैती। थाना उघैती क्षेत्र के गांव शरह बरोलिया स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर पुजारी ने रुपये निकाल लिए। पुजारी का कहना है कि उन्होंने इस रकम से मंदिर के खेत में गेहूं की बोआई की है। इस पर ग्रामीण भड़क गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। सहमति न बनने के कारण अब पंचायत दोबारा बुधवार को बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


मंदिर पर पिछले डेढ़ साल से बाबा सोहनदास रहते आ रहे हैं। रविवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो दानपात्र के ताले टूटे हुए थे। मामले की जानकारी जब ग्रामीणों ने पुजारी से की तो उन्होंने बताया कि दानपात्र के ताले तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये मैंने ही निकालकर मंदिर की जमीन पर गेहूं की बोआई करा दी है।
ग्रामीणों का कहना था कि जब दानपात्र की चाबी थी तो फिर ताले क्यों तोड़े गए। इसी बात को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कमलेश मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुजारी और ग्रामीणों को बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि पुजारी ने पहले भी 60 हजार रुपये का गबन किया है। अब इस मामले में पंचायत बुधवार को बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें