फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 100 मीटर दौड़ में अनु ने मारी बाजी

विज्ञापन
आसफपुर के परसिया में खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में भाग लेतीे छात्राएं।स्रोत-विभाग
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में अनु ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं एथलेटिक्स, कबड्डी, वाॅलीबॉल समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

यूपी ग्रामीण खेल लीग के तहत युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक आसफपुर के गांव परसिया में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सब जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रवि ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोलाफेंक में अंशुल व कुश्ती में महेंद्र पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सब जूनियर महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनु ने प्रथम, 800 मीटर दौड़ में कुमकुम ने प्रथम, सब जूनियर बालिका वर्ग में हुई लंबीकूद में पायल ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की वॉलीबॉल में परसिया की टीम प्रथम रही। वहीं 400 मीटर दौड़ में अमन ने प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में ओमवीर प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

ऊंचीकूद में सुनील ने प्रथम प्राप्त किया, जबकि सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में परसिया, जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में परवेज नगर की टीम विजयी रही। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ आसफपुर ब्लाॅक के ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर पीटीआई वीरेंद्र कुमार, मंगल दल अध्यक्ष पर्शिया सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

आसफपुर के परसिया में खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में भाग लेतीे छात्राएं।स्रोत-विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें