फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Wed, 27 Jan 2016 09:08 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजत जयंती के मौके पर कुमारतनय वैश्य युवा संगठन की ओर से शहर के भोलाधाम में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान मेधावी बच्चों का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा बच्चों की फैंसी ड्रेस, बूगी-बूगी नृत्य जूनियर और सीनियर वर्ग, बेवी शो, मेला प्रिंस-प्रिसेज, वेस्ट कपल, ग्रुप डांस आदि हुए। कार्यक्रम के अध्यक्ष युवा समाजसेवी सचित प्रकाश वैश्य ने युवाओं से समाज द्वारा कराए जाने वाले रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कुमारतनय युवा सभा के अध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि समाज को क्रियाशील रखने, आपस में सामंजस्य बनाए रखने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा एकरूपता बनाए रखने को युवा संगठन आवश्यक है।
बरेली से आए महासभा के महामंत्री अरविंद ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजनों पर जोर दिया।  कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीष वैश्य, महामंत्री अरविंद गुप्ता का भी मार्गदर्शन रहा। मुख्य अतिथि शीला वैश्य ने भी विचार रखे। रजत जयंती के मौके पर संजय गुप्ता, चंद्रप्रकाश देवेंद्र वैश्य, राकेश, अशोक भारतीय, सुनील वैश्य आदि का सम्मानित किया गया। सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें