गिंदोदेवी महिला डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय
प्रथम और द्वितीय इकाई के शिविर का आज समापन हो गया। छात्राओं ने
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समापन पर मुख्य अतिथि विनय प्रकाश
रस्तोगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विशिष्ट
अतिथि गौरव रस्तोगी और प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने माल्यार्पण किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से जो सीखा है उसे आगे बढ़ाएं।
गौरव रस्तोगी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा छात्राओं में
चारित्रिक, सांस्कृतिक विकास होता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमा सिंह गौर
ने कहा कि बच्चों में मिलजुलकर रहने की भावना का विकास एनएसएस के माध्यम
से होता है।
डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा कि छात्राओं ने इन सात दिनों
में बहुत कुछ सीखा है। इस बीच छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रस्तुत किए। पॉलीथिन के विरोध में शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर भुवनेश,
ज्योति गुप्ता, प्रियंका, मीनू चंद्रा, राजीव, सौरभ, अनिल, ओमकार, रेशमा
आदि मौजूद रहे।