फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तालाब पर कब्जा, ओवरफ्लो होने से पानी खेतों में भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। ग्राम पंचायत हरेंडी में अवैध कब्जे के चलते तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के खेतों में भर गया। इससे किसानों की लगभग तीन बीघा जमीन पर बोई गईं फसलें बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत हरेंडी निवासी चंद्रराम, जानकी प्रसाद, नरवीर, नरेंद्र, ब्रजलाल, मदनपाल का खेत तालाब से लगा हुआ है। इन लोगों का आरोप है कि लंबे समय से तालाब पर कब्जा किया जा रहा है। साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। ऐसे में तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर उनके खेतों में भर रहा है।
जिसकी वजह से खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं हैं। इस समस्या को लेकर किसान शिकायत लेकर 10 मई को थाना दिवस में पहुंचे। वहां लेखपाल ने उनका शिकायती पत्र नहीं लिया, अभद्रता भी की। निराश और परेशान किसान बाद में दातागंज के एसडीएम धर्मेंद्र कुमार से मिले, उन्होंने जांच कराने का आश्वासन तो दिया, लेकिन एक सप्ताह बाद भी कोई जांच के लिए नहीं पहुंचा। किसानों ने कानूनगो भगवान दास से वजह जानने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत मिली है। हल्का लेखपाल को जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। अगर, कब्जा किया गया होगा तो कार्रवाई होगी।
-धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें