फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा में गिरी कार पुलिस ने 35 दिन बाद निकाली

विज्ञापन
रामगंगा नदी से कार को निकलवाती पुलिस। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बदायूं। अधूरे पुल से गंगा नदी में गिरी कार को पुलिस ने 35 दिन बाद निकाल लिया है। कार को ट्रैक्टर के माध्यम से निकाली जा सकी है। यहां बता दें कि 24 नवंबर को गूगल मैप के रास्ते से जाते समय कार अधूरे पुल से गंगा नदी में गिर गई थी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


दातागंज क्षेत्र में मुड़ा पुल एक साल पहले आई बाढ़ में बह गया था। इससे इस पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया था। दीवार भी पुल से पहले लगाई थी, लेकिन ग्रामीण ईंट उठाकर ले गए थे। 24 नवंबर की रात मैनपुरी निवासी अमित, फर्रुखाबाद निवासी अजीत और नितिन कार से बरेली की तरफ जा रहे थे। यह रास्ता तीनों गूगल मैप के माध्यम से देखा था।
जैसे ही तीनों मुड़ा पुल पर पहुंचेे तो अंधेरा होने के चलते उन्हें अधूरा पुल नजर नहीं आया और कार नदी में गिर गई थी। इससे तीनों की मौत हो गई थी। इस मामले में दातागंज पुलिस ने नायब तहसीलदार की तहरीर पर चार अभियंता और गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सभी को नोटिस भेजा था, लेकिन जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

अब पुलिस दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। उधर, विवेचना के दौरान पुलिस को कार की जरूरत पड़ी तो उसे निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए। दस दिन पहले जेसीबी की मदद से कार को निकालने का प्रयास किया था, लेकिन जेसीबी फंस गई थी। इसी के चलते कार नहीं निकल पाई थी। अब सोमवार को पुलिस ने ट्रैक्टर की मदद से कार को नदी से निकाल लिया। कार को थाने में लाकर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें