फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुबह छाया रहा कोहरा दिन में रहे हल्के बादल

विज्ञापन
ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दिन में अधिकांश समय हल्के बादल छाए रहने से रविवार को ठंड में इजाफा हुआ। दोपहर के समय कुछ देर केे लिए सूर्य ने दर्शन दिए, लेकिन धूप बेअसर रही। इस कारण शाम होते-होते ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार की अपेक्षा रविवार को न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे दिसंबर खत्म होने के करीब है, वैसे-वैसे सर्दी में हल्का-हल्का इजाफा होता जा रहा है। धूप खिलने से दिन में राहत मिल जाती है, लेकिन शाम होते-होते सर्द हवा गलन का अहसास कराने लगती है। रविवार सुबह सूर्य ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन बादलों ने ठक लिया। हालांकि कुछ समय के लिए दोपहर में धूप निकली।
शनिवार की अपेक्षा रविवार को न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 21.6 तथा न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार व रविवार को जिले का एक्यूआई 68 दर्ज किया गया। जो हवा की गुणवत्ता के अनुसार ठीक है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, सोमवार को मौसम साफ होने के आसार बन रहे हैं। उसके बाद के दिनों में मौसम लगभग दिन में साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें