फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दरोगा पर पशुप्रेमी के थप्पड़ मारने का आरोप, सीओ करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। पशु प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल ने जीआरपी के दरोगा पर अभद्रता करने और थप्पड़ मार देने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत पर जीआरपी के एसपी ने सीओ को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

कस्बे के श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी प्रखर अग्रवाल ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब नौ बजे रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंचे। प्लेटफॉर्म टिकट भी उनके पास था। उसी दौरान जीआरपी के एक दरोगा उनके पास आए और अभद्रता करने लगे। आरोप है कि उनसे गालीगलौज भी की गई। उन्होंने अभद्रता किए जाने की वजह पूछी तो आरोपी दरोगा ने थप्पड़ मार दिया।
पशु प्रेमी समेत उनके पास खड़े युवकों इस दौरान दरोगा को समझाने की कोशिश भी की। प्रखर ने रात में ही दरोगा की शिकायत जीआरपी के एसपी मुरादाबाद को भेज दी। एसपी ने सीओ को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। वहीं दरोगा ने किसी से अभद्रता करने इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें