फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंडरपास निर्माण की खोदाई के दौरान प्लेटफॉर्म धंसा

विज्ञापन
अंडरपास निर्माण के दौरान धंसे प्लेटफार्म के पास लगे संकेतक। संवाद
विज्ञापन
उझानी। अंडरपास निर्माण के लिए चल रही खोदाई के दौरान रेलवे स्टेशन से सटे इलाके में मिट्टी ढह जाने से प्लेटफॉर्म धंस गया। जेसीबी से खोदाई के दौरान सपोर्टिंग के रूप में प्लेटफॉर्म से सटाकर लगाए गर्डर भी काम नहीं आए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के नीचे से होकर अंडरपास के निर्माण से पहले पिछले दिनों खोदाई का काम शुरू हुआ था। शुरुआती दिनों में रेलवे अढ़ौली फाटक को जोड़ने वाली सड़क के पास खोदाई की गई थी। तीन दिन पहले खोदाई प्लेटफॉर्म के करीब पहुंची तो रात में करीब पांच-छह मीटर हिस्से में मिट्टी धंस गई। इसके बाद प्लेटफॉर्म का फर्श भी धंस गया। खोदाई के दौरान लोहे के गर्डर की सपोर्टिंग भी दी गई थी। वह भी प्लेटफॉर्म के नीचे मिट्टी धंसने से नहीं रोक पाई।
यात्रियों के जरिये रेलवे कर्मियों को इसकी भनक लगी तो वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने इज्जतनगर डिवीजन के अधिकारियों को प्लेटफॉर्म के धंसने के बारे में बताया। मंगलवार दोपहर में रेल कार्य निरीक्षक जाकिर हुसैन समेत अंडरपास निर्माण कार्य में जुटे कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मौका-मुआयना भी किया।
विज्ञापन

बता दें कि प्लेटफॉर्म के जिस स्थान पर मिट्टी धंसी है, उससे करीब ढाई-तीन मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन है। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने संकेतक के साथ बैरिकेडिंग भी करा दी है। फिर भी ट्रेन में सफर के लिए चढ़ते-उतरते समय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


निर्माण कार्य पूरा होने तक जीआरपी रखेगी नजर
उझानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के नीचे मिट्टी और फर्श धंसने के बाद स्टेशन अधीक्षक और वाणिज्य अधीक्षक ने आपस में सुरक्षा इंतजामों पर जानकारी साझा की। वाणिज्य अधीक्षक ने बताया कि जीआरपी चौकी के पुलिस कर्मियों को आसपास इलाके में नजर रखने के लिए कहा गया है। खासकर रात में जीआरपी के सिपाही विशेष रूप से नजर रखेंगे।


अंडरपास निर्माण के दौरान एक छोर पर प्लेटफॉर्म का फर्श फंस गया है। आने वाले दिनों में प्लेटफॉर्म के नीचे भी खोदाई होगी। इससे किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। वह खुद मौके पर पहुंचकर हकीकत पर गौर कर चुके हैं। - जाकिर हुसैन, रेल कार्य निरीक्षक, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें