बदायूं। 2024 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा वार मत प्राप्त करने में राजनीतिक दलों की स्थिति कैसी रही यह परिणाम के बाद ही सामने आएगा। 2019 की बात करें तो बिसौली, सदर और बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिली थी। वहीं, सहसावन तथा गुन्नौर में सपा ने भाजपा को पछाड़ा था।
यादव बहुल सहसवान और गुन्नौर में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने इस बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जनसभा कराई थीं। सहसवान में यादव जाति के ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा असरदार लोगों को भाजपा में शामिल कराया गया था।
विधानसभावार कौन आगे कौन पीछे रहा-2019 के चुनाव पर एक नजर
गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र सपा को 9628 मतों से मिली थी बढ़त
सहसवान विधानसभा क्षेत्र सपा को 14780 मतों से मिली थी बढ़त
बिसौली विधानसभा क्षेत्र भाजपा को 5201 मतों से मिली थी बढ़त
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र भाजपा को 23440 मतों से मिली थी बढ़त
बदायूं विधानसभा क्षेत्र भाजपा को 14151 मतों से मिली थी बढ़त