फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ताले के वार से दिल फटने से हुई थी पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र में पेंटर शाहिद की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना को और भी सनसनीखेज बना दिया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि शाहिद की मौत किसी सामान्य मारपीट से नहीं, बल्कि सीने पर हुए इतने भीषण प्रहार से हुई कि उसका दिल फट गया।
विज्ञापन

सोमवार को डॉक्टरों द्वारा किए गए पोस्टमॉर्टम में शाहिद के सीने पर गहरी और घातक चोट पाई, जिसके चलते उसका दिल फट गया। रिपोर्ट में गर्दन और सीने पर दो गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जबकि बाएं हाथ पर भी एक चोट दर्ज की गई है। चिकित्सकों का मानना है कि जंजीर में बंधे ताले से किया गया वार इतना तेज था कि उसने सीधे हृदय को क्षतिग्रस्त कर दिया, जो मौत का कारण बना।
घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बेहद खतरनाक था। आरोपियों ने लोहे की जंजीर में बंधे ताले से शाहिद पर ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने मौके से यही हथियार बरामद किया है, जो हत्या की क्रूरता को दर्शाता है।
विज्ञापन

बता दें कि मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शाहिद पेशे से पेंटर था। उसका नईम, फजल पुत्र अमीनउद्दीन और वासिफ पुत्र फरहत से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शाहिद के बहनोई इक्तेदार अहमद द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार रात तीनों आरोपियों ने पहले उसे घेरा और फिर योजनाबद्ध तरीके से हमला कर दिया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया आरोपी नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल तीसरे आरोपी फजल की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें