अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में दूसरे दिन 20 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। दातागंज चुंगी के पास स्थित जीएस हीरो कैंपस में रक्तदान शिविर का शुभारंभ एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। रविवार को जिला अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में आठ लोगों ने रक्तदान किया था।
समय से खून न मिलने से कई बार लोगों की मौत हो जाती है। जिले में सिर्फ एक ब्लड बैंक है। कई बार यहां खून की उपलब्धता न होने से जरूरतमंद लोगों को बरेली की दौड़ लगानी पड़ती है। अमर उजाला ने इस समस्या को कुछ हद तक दूर करने के लिए रक्तदान शिविर लगाने की पहल की। दूसरे दिन जीएस हीरो कैंपस में रक्तदान शिविर लगा। शिविर में जीएस हीरो के अनुपम गुप्ता उर्फ जिम्मी, राजीव शर्मा, शगुफ्ता, राजीव चौहान, अंकुर शर्मा, सागर सक्सेना, नदीम अंसारी, अतुल सक्सेना, अंकुर समेत जिला अस्पताल की ब्लड बैंक स्टाफ का सहयोग रहा। शिविर में पैथोलॉजिस्ट डॉ. एपी गौतम समेत राजवीर शंखधार, शहरोज खान भी मौजूद रहे।
इन लोगों ने किया रक्तदान
कुलदीप कुमार शर्मा, योगेश, राजीव शर्मा, अवनीश कुमार शर्मा, राजन, सुखपाल सिंह, सतेंद्रपाल सिंह, सचिन मिश्रा, राजेश सिंह पाल, बलराम शर्मा, मोहम्मद शरीफ, प्रशांत बंसल, वैभव, कपिल मोहन, शगुफ्ता, अमित पटेल, अंकित पांडेय, प्रेम शर्मा, नदीम अंसारी, कमर हुसैन