धन की फसल की सिंचाई करते समय पानी में करंट आने से मूसाझाग के गांव पस्तोर में मुनेंद्र की मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। नलकूप के मोटर में तकनीकी खराबी की वजह से करंट आ गया और पानी में फैल गया।
मूसाझाग थाने के गांव पस्तोर निवासी मुनेंद्र (25) पुत्र राजपाल सोमवार सुबह गांव के पास ही अपने खेत पर धन की फसल की सिंचाई करने गए थे। नलकूप चालू करने के बाद वह खेत में चले गए। नलकूप के मोटर में करंट आ रहा था। पानी चलने के बाद मुनेंद्र खेत में मेड़ बांधने के लिए उतरा। पानी में करंट आ रहा था। वह इसकी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।