फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वन विभाग की महिला कनिष्ठ सहायक के साथ अर्दली ने बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सदर रेंज के वन विभाग कार्यालय में तैनात महिला कनिष्ठ सहायक से सहसवान रेंज के एक अर्दली ने नशे की हालत में बदसलूकी व गाली गलौज की। विरोध करने पर हाथापाई की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अर्दली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वन विभाग कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक रेखा रानी ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अगस्त की दोपहर कार्यालय में थी। तभी सहसवान रेंज में तैनात अर्दली राजेश बगैर किसी सरकारी कार्य के उनके पास आया। उस दौरान वह शराब के नशे में था। वह कार्यालय घुसते ही उनके साथ अशोभनीय व्यवहार करते हुए गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनका हाथ मरोड़ दिया। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य कर्मचारी मौके पर आ गए और उन्हें बचाया। उन्होंने इस घटना की जानकारी उपप्रभागीय निदेशक को दी। उन्होंने अर्दली के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने राजेश के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें