फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहगवां के माहेश्वरी नर्सिंग होम की ओटी सील

विज्ञापन
दहगवां में निर्माणधीन बेसिक ​शिक्षा विभाग का हॉस्टल। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दहगवां में बिना पंजीकृत संचालित हो रहे माहेश्वरी नर्सिंग होम पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। अवैध रूप से संचालित अस्पताल को पूरी तरह से सील करने की कोशिश की तो घर के ऊपर परिवार रहने का पता चला, जिसकी वजह से अस्पताल का मुख्य गेट सील नहीं हो सका। ऐसे में टीम ने अस्पताल में संचालित ओटी को सील कर दिया।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव दादरा निवासी गोवर्धन ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर दहगवां स्थित माहेश्वरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया था। साथ ही पुलिस से लिखित शिकायत की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर दहगवां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष यादव अपनी टीम के साथ शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे। टीम ने पाया कि अस्पताल में ओटी संचालित थी। वहां के हालात देखकर लग रहा था कि वहां पर लगातार डिलीवरी आदि की जा रहीं थीं।
टीम ने ओटी सील कर दी। साथ ही अवैध रूप से संचालित माहेश्वरी नर्सिंग होम को सील करने की कार्रवाई शुरू की। डॉ. पीयूष ने बताया कि उस दौरान कुछ लोग आए, उन्होंने बताया कि नर्सिंग होम की छत पर वह रहते हैं। उनका आने-जाने का यही रास्ता है। इसके बाद अवैध नर्सिंग होम का मुख्य गेट सील नहीं किया गया।
विज्ञापन



अधिकारियों की सरपरस्ती में चल रहा था नर्सिंग होम
दहगवां में बिना पंजीकरण के माहेश्वरी नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। दहगवां से लेकर तहसील और जिला मुख्यालय के अधिकारियों को इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी थी। बावजूद इसके कभी कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से बृहस्पतिवार को दो मौतें हो गईं।


दहगवां के माहेश्वरी नर्सिंग होम में जो मौत हुई है उसमें एमओआईसी को नर्सिंग होम पूरा सील करने के निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

दहगवां में निर्माणधीन बेसिक शिक्षा विभाग का हॉस्टल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें