फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भैंस चराने गया वृद्ध गंगा में बहा

विज्ञापन
हुसैनपुर गांव में मौजूद लापता वृद्ध के परिजन। संवाद
विज्ञापन
कछला। क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के नजदीक भगवानदास (65) भैंस चराने के दौरान गंगा में बह गए। देर शाम तक तलाश चलती रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उनकी तलाश में गोताखोर लगे हैं।
विज्ञापन

ग्राम हुसैनपुर निवासी भगवानदास खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार वालों के मुताबिक, वह सोमवार सुबह गंगा घाट की ओर अपनी भैंस चराने गए थे। वह भैंस चरा रहे थे कि इसी दौरान भैंस गंगा में घुस गई। पीछे-पीछे वह भी गंगा में घुस गए। इसी दौरान अचानक वह गंगा के तेज बहाव में बह गए। कुछ लोगों ने उन्हें पानी में बहते हुए देखा था। उन्होंने तुरंत परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। बाद में कछला चौकी इंचार्ज हरवीर सिंह भी आ गए। उन्होंने वृद्ध की तलाश में गोताखोर लगा दिए। देर शाम तक उनकी तलाश चलती रही, लेकिन वृद्ध का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें