फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नहीं पच रही नामजदगी, असली हत्यारों की तलाश में जुटीं पुलिस की चार टीमें

विज्ञापन
मुन्नी देवी का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दातागंज। बर्तन व्यापारी की पत्नी की लूट के बाद हत्या के मामले में बेटी द्वारा कराई गई नामजदगी पुलिस को पच नहीं रही। देर शाम तक नामजद आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को कुछ मिला। पुलिस ने घर के सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली हैं। पुलिस को सबसे अधिक दिक्कत यह हो रही है कि घर के अलावा उस गली में किसी के घर पर भी कैमरे नहीं लगे हैं। कस्बे के करीब सौ से अधिक सीसी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल चुकी है, लेकिन कोई साक्ष्य अब तक हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन




दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव में शुक्रवार रात बर्तन व्यापारी रामौतार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी (65) की लूट के बाद बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने मुन्नी देवी के मुंह पर टेप लगा दिया था, ताकि उसकी चीख न निकल सके। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी चुपचाप निकल गए। सुबह में पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो घर के अंदर जाकर देखा तब घटना के बारे में लोगों को पता चल सका।







यह बताई जा रही हत्या करने वजह



रामौतार के चार बेटियां हैं और उनकी शादी हो गई है। बेटा नहीं है। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी जमीन करीब 27 लाख रुपये की बेची थी। दो बेटियों को उन्होंने सात-सात लाख रुपये दे दिए थे। इससे पहले दो बेटियों को भी सात-सात लाख दिए थे। घर पर करीब 20 लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण भी रखे थे। यह सब बात चचेरे-तहेरे भाइयों को पता थी। कुछ दिन से भाई रुपये की मांग कर रहे थे। वह कह रहे थे भतीजे हाेने के नाते उनका भी कुछ हक है। सभी रुपये व माल जेवर बेटियों को ही दे रहे हो। उन्होंने रुपये व जेवर देने से मना कर दिया था। यही वजह रही कि घर पर अकेली देख मौका पाकर भाई घर में घुस आए और रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन








बेटी के घर रहकर इलाज करा रहे थे रामौतार



बेटी राधा की शादी शाहजहांपुर के तिलहर में कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ हुई है। बेटी ने बताया कि 31 दिसंबर से उनके पिता रामौतार का इलाज चल रहा है। तब से वह तिलहर में ही रह रहे थे। शनिवार की सुबह 8.45 बजे फोन से मां की हत्या की सूचना मिलने के बाद वह पति व पिता के साथ घर आई है।







दातागंज में रहती है दूसरी बेटी



दूसरी बेटी की शादी दातागंज कस्बे में एक युवक से हुई है। शुक्रवार को मुन्नी देवी की बेटी के बेटे का जन्मदिन था। वह जन्मदिन में शामिल हाेने दातागंज गई थी। रात करीब नौ बजे धेवता उनको कार से घर छोड़कर गया था। इसके बाद सुबह उनकी हत्या होने की सूचना मिलने के बाद सभी लोग गांव की ओर दौड़ गए।







9:30 बजे ताई से मिलने आया था हिमांशु



आरोपी बनाए गए हिमांशु ने पुलिस को बताया कि रात नौ बजे ताई घर आईं थी। करीब 9:30 बजे वह पानी लेने के लिए ताई के घर आया था। कुछ देर बात करने के बाद ताई कमरे में चली गईं और वह अपने घर जाकर सो गया। इसके बाद उसे नहीं पता कि ताई की हत्या किस समय कौन करके चला गया।







सीडीआर से खुलेगा हत्या का राज



पुलिस ने भले ही शिकायती पत्र के आधार पर चचेरे-तहेरे भाइयों पर हत्या व लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन पुलिस अब भी जांच में जुटी है। सच्चाई उजागर करने के लिए नामजदों से पूछताछ व मोबाइल फोन का सीडीआर भी निकलवा रही है। मोबाइल फोन की सीडीआर ही घटना के खुलासे में अहम भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा आस पास इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे है।

मुन्नी देवी का फाइल फोटो।

मुन्नी देवी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें