फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के कपड़ा व्यापारी के मुनीम से लूट का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। सहसवान से बिल्सी को आ रहे बरेली के कपड़ा व्यवसायी के मुनीम से कछला-शाहबाद हाईवे पर लूट का शोर मचा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन

बरेली के मोहल्ला जगतपुर निवासी सतेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र रघुनंदन गुप्ता बरेली के ही कपड़ा व्यवसायी सहवाल कपूर के यहां मुनीम का काम करते हैं। उनके यहां से बदायूं जिले के अधिकांश कस्बों में कपड़ा आता है। इसके भुगतान की वसूली के लिए वह अपनी कार से आते रहते हैं। बुधवार को भी वह क्षेत्र में अपने कपड़ा बिक्री की वसूली के लिए आए थे। दोपहर दो बजे सहसवान से कुछ भुगतान लेकर अपनी कार से बिल्सी के लिए आ रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही उनकी कार कछला-शाहबाद हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर मुकईया के पास से गुजरी तो एक बाइक से ओवरटेक करते वक्त टक्कर हो गई। इन लोगों से विवाद के बाद सड़क पर मारपीट हो गई।
घटना के बाद मुनीम ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि उनके साथ लूट हुई है। इसके बाद बिल्सी नगर के कुछ व्यापारी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद घटना की सूचना थाना मुजरिया पुलिस को दी गई। वहीं हाईवे पर दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद नगर और क्षेत्र के व्यापारी भी मुजरिया थाने पहुंचे। वहां मुनीम के सुर बदल गए। उनका कहना था कि ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

- बरेली के मुनीम के साथ मुजरिया क्षेत्र में लूट की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि ओवरटेक करने का कोई विवाद है। हाईवे पर दिनदहाड़े लूट संभव नहीं है। - सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें