फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
सहसवान में नव निर्वाचित पदाधिकारियों शपथ दिलाते एल्डर कमेटी के चैयरमेन अनेक पाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनेक पाल सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आयोजन बार एसोसिएशन सहसवान के भवन में हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राधा यादव ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनेक पाल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेम सिंह यादव और महासचिव संदीप कुमार सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष मजाहिर अली, सहसचिव पुस्तकालय मोहम्मद अलीम, सहसचिव प्रशासन अतुल सक्सेना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें