फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ स्कूल के डेढ़ हजार बच्चों को नहीं मिला मिड-डे मील

Thu, 04 Aug 2016 11:39 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेडमास्टरों ने बीएसए और खंड शिक्षाधिकारी को अवगत कराया 
पालिका सदस्यों ने तीन दिन पहले दी थी अफसरों को चेतावनी
 खाद्यान्न और कंवर्जन राशि को लेकर पालिका सदस्यों और बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों कोई सहमति नहीं बन पाने का बृहस्पतिवार को सीधा असर नजर आया। पालिका सदस्यों ने अपने अधीन नौ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मिड-डे मील मुहैया नहीं कराया। करीब डेढ़ हजार बच्चे मिड-डे मील से वंचित हो गए।
मिड-डे मील से जुड़ी कंवर्जन राशि और खाद्यान्न समय पर मुहैया कराने के लिए पालिका सदस्यों की ओर से तीन दिन पहले बेसिक शिक्षाधिकारी को संबोधित ज्ञापन पालिका सदस्यों ने ईओ संजय कुमार तिवारी को सौंपकर व्यवस्था दुरुस्त कराने पर जोर दिया था। पालिका सदस्यों में सत्येंद्र कुमार गुप्ता, अरुण अग्रवाल, ओमप्रकाश अदलक्खा, चंदगीराम और रामनाथ सिंह ने ईओ को यह भी बताया था कि विभागीय स्तर से कन्वर्जन राशि को लेकर अभी तक ठोस पहल नहीं की गई है। पालिका सदस्यों का बेसिक शिक्षा विभाग पर मिड-डे मील का लाखों रुपया बकाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पालिका सदस्यों ने मिड-डे मील नहीं बनवाया। हालांकि स्कूलों के हेडमास्टरों को उम्मीद थी कि कोई नतीजा निकल आया लेकिन स्कूलों में जब दोपहर तक मिड-डे महल नहीं पहुंचा तो उन्होंने पालिका सदस्यों से संपर्क भी साधा। पालिका सदस्यों ने कन्वर्जन राशि और खाद्यान्न मिलने तक मिड-डे मील बनवाने से इंकार कर दिया है। मिड-डे मील के अभाव में संबंधित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को घर पहुंचकर ही भोजन करना पड़ा। उधर, स्कूल के हेडमास्टरों ने भी बीएसए और खंड शिक्षाधिकारी को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

-----
इन स्कूलों के बच्चे रहे परेशान
- नेहरू प्राथमिक विद्यालय।
- सरोजनी नायडु प्राथमिक विद्यालय।
- कस्तूरबा उच्च प्राथमिक विद्यालय।
- मालवीय प्राथमिक विद्यालय।
- अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय।
- रवींद्रनाथ टेगौर प्राथमिक विद्यालय।
- मीराबाई प्राथमिक विद्यालय।
0- सरौरा प्राथमिक विद्यालय।
- दयानंद प्राथमिक विद्यालय।
-------
शनिवार को होगी अहम बातचीत
उझानी। नौ प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र और छात्राओं को मिड-डे मील के मुद़्दे पर खंड शिक्षाधिकारी और पालिका सदस्यों के बीच शनिवार को वार्ता होगी। पालिका सदस्य सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले भी उनकी बात हुई थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। खंड शिक्षाधिकारी ने पालिका सदस्यों को उनके साथ बैठक करने का भरोसा दिलाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें