फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव और ओडीएफ घोषित, संख्या हुई तेरह

Thu, 04 Aug 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम जरारा और उदयपुर में पहुंचे सीडीओ
 ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में खुले में शौच की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए अभियान चल रहा है। अब दो गांव और इस अभियान में शामिल हो गए। जनपद में ओडीएफ गांवों की संख्या अब तेरह हो गई है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया एवं जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव ने बिसौली ब्लाक के ग्राम जरारा तथा वजीरगंज के ग्राम उदयपुर जाकर प्रधानों का फूल मालाओं से स्वागत कर दोनों गावों को ओडीएफ घोषित किया।  
ग्राम जरारा वित्तीय वर्ष 2012-13 में लोहिया ग्राम चयनित हैं। यहां कुल 138 परिवार निवास करते हैं, जिसमें समग्र ग्राम होने के कारण 117 शौचालयों का पहले ही निर्माण कराया जा चुका है। तीन ग्रामीणों द्वारा अपने शौचालयों का स्वयं निर्माण कराया गया है। 18 निर्धन लोगों को शौचालय निर्माण को सरकारी सहायता दी गई है। गांव के रमेश ने सीडीओ से मांग की कि पूर्व में बनाए गए लगभग दस शौचालय चालू नहीं हैं, लेकिन फिर भी कोई व्यक्ति अब खुले में शौच को नहीं जा रहा है। इन शौचालयों को यदि सुचारू कर दिया जाए, तो इन लोगों को दूसरों के शौचालयों में जाने की अवश्यकता नहीं रहेगी। इससे पूर्व बुधवार को भी डीपीआरओ ने  ब्लाक उझानी के ग्राम नूरगंज तथा दहगवां के ग्राम रामपुर नेहरा जाकर दोनों गांव को ओडीएफ घोषित किया। सीडीओ ने कहा कि बिसौली ब्लाक का यह पहला गांव ओडीएफ घोषित हुआ है। ग्रामवासियों की जागरूकता और निगरानी टीम की मेहनत के कारण ही ग्रामीणों को वर्षों पुरानी कुप्रथा से निजात मिली है, इसको बरकरार रखा जाए और आसपास के गांव वालों को भी जागरूक किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश यादव ने प्रधान सहित निगरानी समिति के लोगों तथा अन्य ग्रामीणों का माल्यार्पण कर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि गांव वालों की जागरूकता के बिना अकेले सरकारी मशीनरी कुछ नहीं कर सकती, इन ग्रामीणों का दायित्व बनाता है कि यह आस पास के दूसरे गांव वालों को प्रेरित कर गंदगी से निजात दिलाएं। इस अवसर पर बिसौली के खंड विकास अधिकारी विपिन चंद्र अग्रवाल, जरारा के प्रधान वीरपाल सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें