फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनडीपीएस के आरोपी को आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। न्यायालय एनडीपीएस एडीजे कक्ष संख्या नौ के न्यायाधीश ने आरोपी आशाराम को दोषी करार दिया है। उसको जेल में बिताई गई अवधि के साथ ही आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


छह साल पहले वर्ष 2020 में सिविल लाइंस पुलिस ने बरेली के करगौना थाना क्षेत्र के गांव करगौना के रहने वाले आशाराम को अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना तत्कालीन विवेचक उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र को सौंपी गई। विवेचक ने धटना से संबंधित सभी साक्ष्य संकलन करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। तब से मामला चल रहा था। सोमवार को न्यायाधीश ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का अवलोकन किया और अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें