फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरकारी भूमि पर फार्म हाउस बनाने के मामले में आरोपी अजय समेत पांच भाइयों के नाम बढ़े, जांच जारी

Sun, 12 Apr 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या करने के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिजनों पर शिकंजा कसता जा रहा है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बनवाने के मामले में अजय समेत पांच भाइयों के नाम बढ़ाए गए हैं। 
विज्ञापन
आरोपी केशव, अजय और अभय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में सरकारी भूमि पर कब्जा कर फार्म हाउस बनाने के मामले दर्ज केस में पुलिस ने एचपीसीएल प्लांट में अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत उसके चार भाइयों का नाम बढ़ाया है। यह मामला मूसाझाग थाने में बीते 28 मार्च को दर्ज हुआ था। दातागंज तहसील प्रशासन की जांच में सैजनी गांव के पास पावर हाउस के समीप बने एक फार्म हाउस का निर्माण ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर कब्जा कर बना पाया गया था। 

विज्ञापन


इसके बाद 28 मार्च को क्षेत्रीय लेखपाल हेम सिंह ने प्लांट हत्याकांड के आरोपी अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह व ताऊ राकेश सिंह समेत अन्य परिवारीजनों पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो इस मामले में आरोपी अजय प्रताप सिंह उसके भाई केशव, चंद्रशेखर तहेरे भाई अभय व शिवम का नाम सामने आया। इंस्पेक्टर मूसाझाग वीरेंद्र तोमर ने बताया कि इस मामले में अजय समेत पांच लोगों के नाम बढ़ाए गए हैं। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन

आरोपी अजय के ताऊ को अवैध मार्केट मामले में फिर नोटिस जारी
एचपीसीएल प्रकरण में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश सिंह पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। दातागंज तहसील के सैजनी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे कर बनाए गए मार्केट को लेकर उन्हें दोबारा नोटिस जारी किया गया है। तहसीलदार कोर्ट ने राकेश सिंह को सात दिन के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि सैजनी गांव में राकेश सिंह ने 58 दुकानों का एक मार्केट बनवाया था। आरोप है कि यह निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर किया गया है, जिससे उन्हें हर महीने लाखों रुपये का किराया प्राप्त हो रहा था। प्रशासन ने पहले ही कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानों पर बुलडोजर चलाया था, जबकि 27 दुकानों को सील करते हुए लेखपाल हेम सिंह की तरफ से तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

साथ ही राकेश सिंह पर करीब 45.57 लाख रुपये का जुर्माना भी प्रस्तावित किया गया है। इस मामले में इससे पूर्व जारी नोटिस की समय सीमा शनिवार को समाप्त हो गई थी, लेकिन राकेश सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। वह अपने परिवार सहित फरार बताए जा रहे हैं। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया राकेश सिंह को दोबारा नोटिस जारी किया गया है। समय पर जवाब न मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें