एक किमी दूर थाना, पुलिस को नहीं लगी भनक
बताया जाता है कि घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर थाना मुख्यालय होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में ददमई निवासी एक चर्चित ट्रैक्टर चालक द्वारा अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर वीडियो अपलोड करने के बाद मामला प्रकाश में आया।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शनिवार अपराह्न कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को गांव से मंगवाकर थाना परिसर में खड़ा कराया और उन्हें सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है। दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर सीज किया जा रहा है तथा मामले की जांच की जा रही है।