फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सतीश का डीपीआरओ पद पर सेलेक्शन

Sat, 28 Mar 2015 08:04 PM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात सतीश कुमार का सेलेक्शन पीसीएस-2013 में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) के पद पर हुआ है। यह उनकी दूसरी उपलब्धि है। हालांकि उन्होंने अपना लक्ष्य आईएएस बनना बताया है। लिहाजा वह इसकी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से जिला मेरठ के गांव मवी मीरा निवासी मामचंद कुमार के पुत्र सतीश कुमार का शुरू से ही आईएएस बनने का लक्ष्य रहा है। इसके लिए उन्होंने तैयारी का क्रम भी जारी रखा। किसी पर बोझ बनना भी गवारा नहीं समझा। लिहाजा उन्होंने आईएएस के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के एग्जाम भी देना शुरू कर दिए। इसमें उन्हें पहली सफलता 2006 में मिली। रेलवे की परीक्षा उत्तीर्ण कर वह स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हुए। रायबरेली के एक स्टेशन और पिलखवा स्टेशन पर सेवाएं भी दीं। साथ ही पढ़ाई भी जारी रखी। जिसका नतीजा 2008 में देखने को मिला। पीसीएस-2008 में उनका सेलेक्शन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ। दिसंबर-2011 से वह इसी पद पर कार्यरत हैं। साथ ही वर्तमान में उन्हें ईओ नगर पंचायत उसहैत का भी चार्ज है। प्रशासनिक काम करते हुए उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी और 2013 पीसीएस की परीक्षा भी दी। अब इसमें उनका सेलेक्शन डीपीआरओ पद पर हुआ है। सतीश कुमार बताते हैं कि वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका लक्ष्य आईएएस बनना है। वह जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके साथियों व कर्मियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें