‘रमजान के महीने में
सहसवान आएंगे राहुल’
पूर्व केंद्रीय मंत्री शेरवानी ने शहबाजपुर में आयोजित जनसभा कहा
केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधे निशाने
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी ने शहबाजपुर के चौक बाजार में आयोजित सभा में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता को झूठे वायदे करके गुमराह कर रही है। मोदी ने कहा था कि सरकार बनने के सौ दिन बाद काला धन हिंदुस्तान लाया जाएगा, दो साल बीतने के बाद एक पैसा भी नहीं आया है।
रविवार देर शाम शहबाजपुर में आयोजित सभा में शेरवानी ने कहा कि सहसवान के लोगों से उनका दिली रिश्ता है। सहसवान के लोगों ने हमेशा उनका साथ दिया। तीन बार चुनाव जिताकर लोकसभा में भेजा। उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में वह राहुल गांधी को सहसवान लेकर आएंगे, ताकि वह करीब से यहां के लोगों की समस्याओं से रूबरू हो सकें। पूर्व मंत्री ने प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर विफल सबित हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे पार्टी बनकर आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अपील की कि वह अभी से विधानसभा चुनाव में जुट जाएं। सभा को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह जिलाअध्यक्ष साजिद हुसैन महेश सक्सेना ने भी संबोधित किया। इस मौके रियाज अहमद खां, मंसूर अहमद खां,चश्मपाल सिंह, निसार हुसैन, रागिब अली, मजाहिर अली, बश्शन खां, रमेश महेश्वरी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व शेरवानी वरिष्ठ अधिवक्ता रियाज अहमद के आवास पर कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं विचार विमर्श कर उनकी समस्याएं सुनीं ।