फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रभारी मंत्री ने राहत सामग्री बांटी, नाव से लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा

विज्ञापन
दातागंज के ग्राम कटरा सहादतगंज में राहत सामग्री वितरित करतीं राज्य मंत्री गुलाब देवी।स्रोत-प्रश
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा व जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने बृहस्पतिवार को तहसील दातागंज के अटेना पुल व घाट का निरीक्षण कर बढ़े हुए जलस्तर का आकलन किया। कटरा सहादतगंज के प्राथमिक विद्यालय में लगे कैंप में 376 लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने तहसील दातागंज के साथ गांव कटरा सहादतगंज में आयोजित राहत चौपाल में राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने गांव के लोगों को उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया। ग्राम पंचायत जटा व मझरों का निरीक्षण कर प्रभारी मंत्री ने गांव के लोगों से बात की। उन्होंने अधिकारियों को गांव में स्वास्थ्य शिविर, पशु टीकाकरण, साफ-सफाई कराने, छिड़काव कराने आदि के लिए निर्देशित किया।
एसडीएम दातागंज को नियमित रूप से गांवों का दौरा कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निर्देशित किया। डीएम निधि श्रीवास्तव ने लोगाें से वार्ता कर कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर वह सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम 7505389289 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा कर उसका निस्तारण करा सकते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें