फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुपये न देने पर दूधिया कर रहा था बदनामी, इसलिए कर दी हत्या

विज्ञापन
सहसवान पुलिस की अभिरक्षा में खड़े दूधिया के हत्यारोपी सगे भाई। स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने दूधिया हत्याकांड के आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों की निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त तमंचे व कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस ने फरार एक आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि तीनों ने दूधिया की हत्या उधारी का तगादा करने की वजह से की थी।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव सिठौलिया पुख्ता निवासी दूधिया वीरेश की 23 अप्रैल की सुबह 10 बजे बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दूधिया की पत्नी विनीता ने सेवा नर्सिंग होम संचालक हरवेश कुमार उर्फ हर्ष यादव, उसके भाई अवधेश यादव व सचिन यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्या का कारण दूध के रुपये मांगने पर हुए विवाद को वजह बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने आरोपी हर्ष और अवधेश निवासी गांव अकबरपुर थाना गुन्नौर जनपद संभल को दिल्ली मार्ग स्थित एक विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस के खोखा व कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वह हरदत्तपुर रोड पर सेवा नर्सिंग होम चलाते हैं। वीरेश से कई महीनों से दूध ले रहे थे। दूध का उनपर करीब 12 हजार रुपये उधार हो गया था। वीरेश ने कई बार रुपये का तगादा किया था। वीरेश किसी भी स्थान पर उन लोगों से रुपये मांगने लगता था। वह इलाके में बदनामी करता था। इसी के चलते वीरेश की हत्या की। कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दूधिया हत्याकांड के आरोपी सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें